फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोस्टर का पालन नहीं, सभी दुकाने खुलीं, भीड़ लगी

विज्ञापन
सरधना में बिना मास्क के शोरूम में सामान की बिक्री व खरीददारी करते लोग। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना। नगर के हॉटस्पॉट की श्रेणी से बाहर आने के बाद आज तक निगरानी समिति के लिए लिखित आदेश नहीं दिया गया। रोस्टर का उल्लंघन कर सभी दुकानदार दुकानें खोल रहे हैं। बाजार से सुबह से दोपहर तक जाम की स्थिति रहती है। वहीं दुकानदार और ग्राहक न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। ऐसे में नगर में फिर से संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

डीएम द्वारा बाजार खोलने के लिए रोस्टर जारी किया गया था, लेकिन निगरानी समिति के लिए कोई आदेश नहीं दिया। इसी का फायदा नगर के दुकानदार उठा रहे हैं। सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाजार में सभी दुकानें खुल रही हैं, जबकि रोस्टर के प्रतिष्ठान खुलने चाहिए। वहीं लोग भी सुबह से ही खरीदारी के लिए उमड़ रहे हैं। इससे बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है। पुलिस ने भी नदारद रहती है। शनिवार को नगर में हलवाई, कपड़े सहित अन्य शोरूम, सैलून की दुकानें खुलीं। वहीं प्रतिष्ठानों पर सैनिटाइजर की भी व्यवस्था नहीं है। दुकानदार और खरीदारी करने वाले ज्यादातर लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। सोशल डिस्टेेंसिंग का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा हैं। इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने कहा कि लिखित में जांच टीम गठित नहीं की गई, बल्कि पुलिस व पालिका को निर्देशित किया गया था कि रोस्टर के अनुसार बाजार में दुकानें खोलने पर नजर रखें। वहीं ईओ अमिता वरुण ने कहा कि पालिका में यदि मौखिक रूप से कहा गया तो बाजार में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें