हस्तिनापुर। हस्तिनापुर स्थित निर्माणाधीन तीर्थ धाम चिदायतन ऑनलाइन धार्मिक शिविर का आयोजन किया जा रहा है शनिवार को पंडित टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, सत्पुरूष कानजी स्वामी पंडित, तीर्थधाम चिदायतन, अखिल भारतीय युवा फेडरेशनल मेरठ के तत्वावधान में आयोजित जैन संस्कार शिविर में धार्मिक विषयों पर चर्चा की गई।
शनिवार को पांचवें दिन कार्यक्रम का शुभारंभ जिनेंद्र देव की पूजा से किया गया। उसके बाद मंगलाचरण पाठ किया गया। पंडित शुद्धात्य प्रकाश भारिल्ल ने युवा को धर्म की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमारा धर्म करना अनिवार्य है। धर्म करने से न केवल वर्तमान व भविष्य के कष्ट मिटते है, वरन मृत्यु होने के बाद भी अगले जन्म में फायदा होता है। जीवन में जैसा अन्य क्रियाएं आवश्यक है वैसे ही धर्म करना भी आवश्यक है। डॉ. संजीव कुमार गोधा, पंडित निखिल शास्त्री ने भी इसी विषय पर 1500 युवा बालक-बालिकाओं को धर्म की महत्ता के बारे में बताया। शाम को जिनेंद्र भगवान का कार्यक्रम किया गया। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान सौरभ जैन, रोहित जैन, अजय जैन, मीडिया प्रभारी अरुण कुमार जैन, रितेश जैन, संयम जैन, आयुष जैन व डॉ. मनीष जैन आदि मौजूद रहे।