विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित आल इंडिया टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप में सहारनपुर की टीम ने फाइनल मैच में अंबाला को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया। सहारनपुर के विक्रांत चौधरी को मैन आफ द सीरीज घोषित किया गया।
नानौता मार्ग स्थित विश्वामित्र इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर चल रही आल इंडिया टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल का मैच सहारनपुर एवं अंबाला के बीच हुआ। अंबाला के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित बीस ओवर में 118 रन बनाए। वासु ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। सहारनपुर के विक्रांत ने तीन और मयंक एवं दीपांशु ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारनपुर की टीम ने 16.2 ओवर में चार विकेट खो कर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। सहारनपुर ने छह विकेट से मैच जीत कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया। सहारनपुर के विक्रांत चौधरी को मैन आफ द सीरीज चुना गया। स्कूल की प्रबंध समिति की सचिव पूनम शर्मा, प्रधानाचार्या जया कंडवाल एवं आयोजन सचिव विनय कुमार ने विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता अंबाला को ट्राफी एवं 11 हजार रुपये नकद दिए गए। श्रेष्ठ बल्लेबाज आकाश, बालर विक्रांत, विकेट कीपर तरण सैनी को चुना गया। आयोजन समिति के अलावा बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/