फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुभारती में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबाल चैंपियनशिप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- 87 विश्वविद्यालयों की टीमें करेंगी प्रतिभाग, 28 मार्च तक चलेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के जनरल मोहन सिंह क्रीड़ा मैदान में मंगलवार को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबाल चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के बैनर तले हुई प्रतियोगिता में देशभर के 87 विश्वविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। इनमें महिला और पुरुष दोनों वर्ग शामिल हैं। यह चैंपियनशिप 24 से 28 मार्च तक होगी।
उद्घाटन समारोह विश्वविद्यालय के सत्यजीत रे प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ। इसकी शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। मुख्य अतिथि मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के कुलपति दीप अहलावत रहे। वहीं एआईयू के पर्यवेक्षक डॉ. शाहनवाज खान, विशाल गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी हनी सिंह, राष्ट्रीय कबड्डी कोच विरेंद्र राठी, खेलो इंडिया पदक विजेता फैजल खान और राष्ट्रीय बास्केटबाल कोच मंजीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि दीप अहलावत ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लागू होने के बाद देश में शिक्षा के साथ खेलों के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं है। यह अनुशासन, संयम, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त जरिया है। उन्होंने महान धावक मिल्खा सिंह के विचारों को उद्धृत करते हुए कहा कि जितनी अधिक मेहनत होगी, उतनी ही बड़ी सफलता प्राप्त होगी।
विज्ञापन

एआईयू के पर्यवेक्षक डॉ. शाहनवाज खान ने कहा कि ऐसी राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने के साथ ही आपसी सहयोग और खेल भावना को मजबूत करने का मंच प्रदान करती हैं। विवि की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. डॉ. शल्या राज ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कुलसचिव ग्रुप कैप्टन एम. याकूब (सेनि.), प्रति-कुलपति डॉ. देवेंद्र स्वरूप, अति. प्रति-कुलपति डॉ. मुनीश सी. रेड्डी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें