फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर के बाहरी खड़ी अधिवक्ता की कार के चारों पहिए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र की रोहटा रोड पर चोरों ने पांच दिसंबर की रात अधिवक्ता प्रशांत कुमार शर्मा के घर के बाहर खड़ी कार के चारों पहिए चोरी कर लिए। चोर उनकी कार को ईंटों पर खड़ा कर भाग गए। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर दी।
विज्ञापन

रोहटा रोड स्थित विकास एन्क्लेव निवासी प्रशांत कुमार शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि पांच दिसंबर को उन्होंने कार पास में ही अपने दूसरे मकान के बाहर खड़ी कर दी थी। छह दिसंबर की सुबह वह मेरठ जाने के लिए घर से निकले थे। यहां उन्होंने देखा कि उनकी कार के चारों पहिए गायब हैं। कार ईंट के ऊपर खड़ी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज चेक किए। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि पुलिस की एक टीम चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें