फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहटा क्षेत्र के सभी 24 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। ब्लॉक रोहटा के जनता इंटर कॉलेज कैथवाड़ी में क्वारंटीन किए गए चौबीस लोगों की दो दिन पहले भेजी गई मेडिकल रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसे लेकर जहां ग्रामीणों ने राहत महसूस की, वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी चैन की सांस ली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव रोहटा निवासी सब्जी विक्रेता के संपर्क वाले एवं सब्जी विक्रेता को ड्रिप लगाने वाले मेडिकल स्टोर संचालक के संपर्क समेत 17 लोगों को शुक्रवार को जनता इंटर कॉलेज कैथवाड़ी में क्वारंटीन किया गया था। यहां सात लोग नारंगपुर गांव के भी क्वारंटीन किए गए थे। उनके सैंपल दो दिन पहले जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। सोमवार को सभी चौबीस लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि शनिवार को जिन 17 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। उन सभी की रिपोर्ट सोमवार को नेगेटिव आई है। गौरतलब है कि अभी तक रोहटा गांव में तीन कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वहीं, नारंगपुर गांव में दो पॉजिटिव हैं। दोनों गांव हॉट स्पॉट में शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर उनके रास्ते बंद कर रखे हैं। अभी तक रोहटा क्षेत्र से लगभग सौ लोगों की रिपोर्ट जांच हेतु भेजी जा चुकी है। जिनमें से छह लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें