फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी आश्रम पर तमंचे से फायरिंग करते नेशनल कुश्ती खिलाड़ी अलका तोमर का भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे से फायरिंग करने पर अलका तोमर के भाई सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित गांधी आश्रम पर शनिवार शाम करीब पांच बजे फायरिंग कर भाग रहे दो लोगों को ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से तमंचा बरामद कर लिया है। इसमें एक आरोपी राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अलका तोमर का भाई जगविंदर उर्फ जग्गा है। वह पहले भी गुंडागर्दी के मामले में जेल जा चुका है।
कुश्ती खिलाड़ी अलका तोमर के भाई जगविंदर उर्फ जग्गा निवासी सिसौली मुंडाली दो साथियों के साथ गांधी आश्रम पर खड़ा था। आरोप है कि जग्गा पुलिस के सामने ही तमंचे से फायरिंग की। तमंचे से फायर होते देख चौराहे पर लोगों में अफरातफरी मच गई। इसी दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल मिश्रा, सिपाही पंकज और करतार सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। ट्रैफिक पुलिस ने फायरिंग करने वाले जग्गा और उसके साथी प्रिंस सैनी निवासी जाहिदपुर खरखौदा को दबोच लिया। उनका तीसरा साथी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पुलिस टीम पर भी फायरिंग का प्रयास
पुलिस ने बताया कि टीम ने आरोपियों का पीछा किया तो उन्होंने भी गोली चलाने की कोशिश की। गनीमत रही कि तमंचे से दूसरी गोली नहीं चली। अन्यथा अनहोनी भी हो सकती थी। बाद में नौचंदी थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ले आई। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें