फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी बातचीत से हल हो अयोध्या मसला : कुंवर बासित अली

Tue, 28 Mar 2017 03:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
बनेगा राम मंदिर!
विज्ञापन
अलहिंद मुस्लिम मंच ने कहा है कि अयोध्या में मंदिर-मस्जिद विवाद का आपसी सौहार्द के साथ बातचीत के माध्यम से ही हल निकाला जाना चाहिए। इस मुद्दे पर मंच दोनों समुदाय के लोगों को जोड़ने के लिए देशभर में अभियान चलाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को अपार चैंबर में आयोजित प्रेसवार्ता में संगठन अध्यक्ष और भाजपा नेता कुंवर बासित अली ने कहा कि यह देश का प्रमुख मुद्दा है। इसका अब हल निकलना चाहिए, क्योंकि इसका राजनीतिकरण हो गया है। राम जन्मभूमि न्यास के पैरोकार रामचंद्र परमहंस और बाबरी मस्जिद मामले के मुद्दई मरहूम हाशिम अंसारी एक साथ अयोध्या से कोर्ट जाया करते थे। यह उनकी भाईचारे की मिसाल थी। इसलिये मुसलमानों और खासकर उलेमाकराम इस मुद्दे पर बात करें और कोर्ट से बाहर बैठकर इसका हल तलाश करें। उन्होंने उलेमा और बुद्धिजीवी मुसलमानों से अपील की है कि वे इस प्रकरण को आपसी बातचीत से सुलझाएं तो उचित होगा।

भाईचारा कायम रहे बस 
उन्होंने कहा कि भारतीय मुसलमान हमेशा अमन पसंद और राष्ट्रवादी सोच का रहा है। इसलिए उलेमा और मुसलमानों को आगे आना चाहिए, जिससे इस मुद्दे का हल निकल सके। बासित ने कहा कि सवाल सौ करोड़ हिंदुओं के साथ ही बीस करोड़ मुसलमानों की भी आस्था का है, इसलिए इसका हल ऐसा निकले जिसमें दोनों समुदायों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे और देश में भाईचारा कायम रहे। इस मुद्दे के हल के लिये यात्रा भी निकाली जाएगी। इस दौरान अंजुम निजामी, मौ. नदीम, मौ. अख्तर, डॉ. राणा, मौ. शहजाद, जावेद, सरवर आलम, फिरोज हबीब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें