फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलेक्जेंडर क्लब चुनाव : उपाध्यक्ष, सचिव पद पर तीन नाम आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
- उद्यमियों और व्यापारियों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन रहा चुनाव
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब चुनाव में दोनों ही पैनल ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। एक-एक वोटर से संपर्क किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त व्यापारी, उद्यमी, सामाजिक संगठन सहित अन्य संगठन से जुड़े लोग भी इन चुनाव को लेकर सक्रिय हो गए हैं। चुनाव कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को पदाधिकारियों का नामांकन हुआ। इसमें पूर्व से घोषित दो पैनल के अतिरिक्त मुख्य दो पदों पर तीन-तीन नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी एसपी देशवाल ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर जय प्रकाश अग्रवाल, शुभेंद्र अग्रवाल और गौरव अग्रवाल के नाम सामने आए हैं। सचिव पद पर अंकुर जग्गी, संजय कुमार, गौरव अग्रवाल के नाम सामने आए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर राहुल दास और अजय अग्रवाल आमने सामने हैं। कार्यकारिणी में ओम रस्तोगी, कमल भार्गव, अनुपम गुप्ता, दीप्ति अग्रवाल, कमल अग्रवाल, करण अरविंद जैन, मयूर मित्तल, मोहित जैन, नीमिश खेत्रपाल, अमित चांदना, अनिल कुमार अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, रजत भट्ट, रामकुमार गुप्ता, सचिन मंगा, शैलेंद्र रस्तोगी, शम्मी कुमार सपरा, सारस्वत जुनैजा, शुभम जैन, सिद्धांत अग्रवाल, सौरभ अरोड़ा, स्वाति जैन, उमेश कुमार अग्रवाल, विपिन कुमार जैन आदि का नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें