मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब के द्विवार्षिक चुनाव (वर्ष 2025-27) में रविवार रात परिवर्तन परिवार ने शीर्ष पदों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर परचम लहराया। उपाध्यक्ष पद पर परिवर्तन परिवार के जेपी अग्रवाल को 623 मत प्राप्त हुए और टेस्टेड ट्रस्टेड के शुभेंद्र मित्तल को 596 मत मिले। सचिव पद पर परिवर्तन परिवार के संजय कुमार ने 673 मत और प्रतिद्वंदी अंकुर जग्गी ने 516 मत प्राप्त किए। कोषाध्यक्ष पद पर राहुल दास को क्लब सदस्यों ने जन्मदिन पर तोहफा दिया और उन्होंने सर्वाधिक 712 मत प्राप्त किए। प्रतिद्वंदी अजय अग्रवाल को 477 मत मिले।
यह चुनाव परिवर्तन परिवार और टेस्टेड ट्रस्टेड गुटों के बीच हुआ। चुनाव में मतदाताओं की संख्या 1367 थी और 1204 मतदाताओं ने मतदान किया। शीर्ष पद पर कई कारणों के चलते मत भी निरस्त हुए। इस सबके बीच परिवर्तन परिवार में एक तरफ जीत का जश्न था वहीं दूसरी तरफ लगातार एक्जीक्यूटिव काउंटिंग पर नजर रखी जा रही थी। मतदाताओं ने लंबे समय बाद परिवर्तन परिवार के दावों को साकार होता देखने की आशा के साथ उनके पक्ष में निर्णय लिया। अगस्त माह में ही यह तय हो गया था कि क्लब में परिवर्तन के पक्ष में क्लब के अधिकांश सदस्य हो चुके हैं। इसका परिणाम शीर्ष पदों पर परिवर्तन परिवार की जीत के बाद आज सामने आ गया। इस बीच क्लब सदस्यों ने एशिया कप में भारत की जीत का जश्न भी मनाया।
नौवें राउंड तक बदल गए समीकरण
चुनाव में पहले राउंड में अमित चांदना को 27 वोट मिले। नौवें राउंड तक 214 मत प्राप्त हुए। अंशुल अग्रवाल को पहले राउंड में 13 और नौवें राउंड तक 138 मत प्राप्त हुए। अनुपम गुप्ता को पहले राउंड में 15 मत प्राप्त हुए। नौवें राउंड तक उन्हें 114 मत प्राप्त हुए। दीप्ति अग्रवाल को पहले राउंड में 27 मत और नौवें राउंड तक 200 मत प्राप्त हुए। सीए कमल अग्रवाल को पहले राउंड में 14 मत और नौवें राउंड तक 142 मत प्राप्त हुए। कमल भार्गव को पहले राउंड में 25 और नौवें राउंड तक 175 मत प्राप्त हुए। करण अरविंद जैन को पहले राउंड में 14 और नौवें राउंड तक 172 मत प्राप्त हुए। मयूर मित्तल को पहले राउंड में 25 मत और नौवे राउंड तक 201 मत प्राप्त हुए। मोहित जैन को पहले राउंड में 22 मत प्राप्त हुए और नौवें राउंड तक 191 मत प्राप्त हुए। निमिश खेत्रपाल को पहले राउंड में 23 मत और नौवें राउंड तक 218 मत प्राप्त हुए। उधर, ओम रस्तोगी को पहले राउंड में 18 मत और नौवें राउंड तक 146 मत प्राप्त हुए। रजत भट्टर को पहले राउंड में 25 वोट मिले और नौवें राउंड तक 175 मत प्राप्त हुए। रामकुमार गुप्ता को पहले राउंड में 17 मत और नौवे राउंड तक 172 मत प्राप्त हुए। सचिन मांगा को पहले राउंड में 20 और नौवें राउंड तक 175 मत प्राप्त हुए। शैलेंद्र रस्तोगी को पहले राउंड में 19 और नौवें राउंड तक 142 मत प्राप्त हुए। शम्मी कुमार सपरा को पहले राउंड में 22 मत और नौवें राउंड तक 179 प्राप्त हुए। शास्वत जुनेजा को पहले राउंड में 20 और नौवें राउंड तक 177 मत प्राप्त हुए। डाॅ. शुभम जैन को पहले राउंड में 25 और नौवें राउंड तक 217 मत प्राप्त हुए। सिधांत अग्रवाल को पहले राउंड में 18 मत और नौवें राउंड तक 175 मत प्राप्त हुए। सौरभ अरोड़ा को पहले राउंड में 12 मत और नौवें राउंड तक 138 मत प्राप्त हुए। स्वाति जैन को पहले राउंड में 24 को मत और नौवें राउंड तक 201 मत प्राप्त हुए। सुरेश अग्रवाल को पहले पहले राउंड में 19 और नौवें राउंड तक 165 मत प्राप्त हुए।
छिटपुट विवादों के बीच चुनाव हुआ शांतिपूर्ण
मतदान सुबह 8 बजे आरंभ हुआ। इस बीच क्लब से निष्कासित संजय सिंघल ने क्लब के बाहर बैनर लगाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद कुछ मतों को लेकर मामूली बहस भी हुई। मतदान कार्यक्रम में विधायक अमित अग्रवाल और टीवी कलाकार भाभीजी घर पर है के कलाकार प्रेम चौपड़ा चुनाव कार्यक्रम में पहुंचे।
एक्जीक्यूटिव पैनल में आगे रहा ट्रस्टेड पैनल
मेरठ। टेस्टेड एंड ट्रस्टेड पैनल के अलेक्जेंडर क्लब में शीर्ष पद पर निराशा हाथ लगी लेकिन एक्जीक्यूटिव पद पर उन्होंने अपना परचम लहराया। 11 पदों पर 22 उम्मीदवार रहे। परिवर्तन परिवार से निमिश खेत्रपाल ने 623 मत प्राप्त किए। एक्जीक्यूटिव में टेस्टेड एवं ट्रस्टेड पैनल से अमित चांदना ने 573 मत, डॉ. शुभम जैन 572 मत, दीप्ति अग्रवाल ने 534 मत, डॉ. स्वाति जैन ने 529 मत, शम्मी सपरा ने 525 मत, मयूर मित्तल ने 522 मत, शास्वत जुनेजा ने 498 मत, मोहित जैन ने 497 मत, कमल भार्गव ने 482 मत प्राप्त किए। एक्जीक्यूटिव पद पर ये लोग जीते। सचिन मांगा और सिद्धांत अग्रवाल दोनों को 472 मत प्राप्त हुए। देर रात रिकाउंटिंग कराई गई। इसके बाद सचिन मांगा की जीत का दावा किया गया।
मेरठ..कंवलजीत..एलेक्जेंडर क्लब चुनाव के दौरान जबरन बैनर लगाने वाले युवक की पुलिस से होती झड़प...
मेरठ..कंवलजीत..एलेक्जेंडर क्लब चुनाव के दौरान जबरन बैनर लगाने वाले युवक की पुलिस से होती झड़प...
मेरठ..कंवलजीत..एलेक्जेंडर क्लब चुनाव के दौरान जबरन बैनर लगाने वाले युवक की पुलिस से होती झड़प...