फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 सितंबर को होगा अलक्जेंडर एथलेटिक क्लब का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोर्ट कंपाउंड अलक्जेंडर क्लब के द्वारा चुनाव संबंधी जानकारी दी गई। चुनाव अधिकारी सपन सोधी ने बताया गया कि चुनाव 14 सितंबर को होगा। इसमें वाइस प्रेसीडेंट, जरनल सेकेटरी, कोषाध्यक्ष सहित 11 सदस्यों का चुनाव होगा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी के अनुसार सदस्यों की सूची का प्रकाशन नोटिस बोर्ड पर एक सितंबर को होगा। दो सितंबर को ओबजेक्शन मांगे जाएंगे। उसी दिन फाइनल लिस्ट दी जाएगी। चार सितंबर को नोमिनेशन का कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। इसके बाद शाम को पांच बजे से सात बजे तक जांच होगी। नाम वापसी 5 सितंबर को होगी और उसी दिन फाइनल लिस्ट लगाई जाएगी। फाइनल लिस्ट शाम 7:30 बजे लगाई जाएगी। चुनाव अधिकारी एसपी देशवाल और सपन सोढ़ी के अनुसार अगर चुनाव की आवश्यकता होगी तो 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चुनाव होगा। नियम अनुसार मतगणना और चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें