फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: अगले 48 घंटे में पश्चिमी यूपी में भारी बारिश के आसार, एक दिन में लुढ़का चार डिग्री पारा

Fri, 26 Jul 2019 02:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पिछले कई दिनों से उमस से परेशान लोगों को गुरुवार को हुई बारिश ने राहत दी। गुरुवार को मेरठ में तीन घंटों में 100 मिमी बारिश हो गई, जिससे पारा 4 डिग्री लुढ़क गया। बारिश को देखकर इस सीजन में पहली बार अहसास हुआ कि मानसून आ गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आगामी 48 घंटों में पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट है। 

विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी में मानसूनी ट्रफ के सक्रिय होने का असर पश्चिमी यूपी में भी दिखाई दिया। गुरुवार को इस मानसून सीजन में सबसे ज्यादा बारिश हुई। बुधवार देर रात से ही मौसम का मिजाज बदल गया था। रात हल्की बूंदाबांदी के बाद सुबह से दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर दो बजे के बीच तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। दोपहर शुरू हुई झमाझम बारिश शाम तक नहीं रुकी। वर्ष 2018 में 25 जुलाई को मेरठ में 92.4 मिमी बारिश हुई थी। जबकि इस बार तीन घंटे में ही 100.8 मिमी बारिश हो गई। 

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री व न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आद्रता 98 व न्यूनतम 75 प्रतिशत दर्ज की गई। अभी तक जुलाई माह में 263 मिमी बारिश हो गई है। आगामी 48 घंटे पश्चिमी यूपी में मूसलाधार बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 12 साल में  जुलाई में हुई बारिश 
वर्ष       बारिश 
2008     20.8 
2009     260.1 
2010     360
2011      264.8 
2012     139.8 
2013     174.6 
2014      175.5 
2015      164.3 
2016      323.1 
2017      156.2 
2018       544
2019       263 
बारिश मिमी में

फिर सक्रिय हुआ मानसून
मानसून फिर से सक्रिया हुआ है। जिसके चलते तीन दिन तक पश्चिमी यूपी भारी बारिश का अलर्ट है। पहली बार इस सीजन में तीन घंटे में ही 100.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।  - डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें