फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोबाइल टावर निर्माण पर भड़के लोग, अनुमति पत्र दिखाने की मांग

विज्ञापन
मोदीपुरम - टावर निर्माण का विरोध कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेस दो स्थित एस पॉकेट में एक मोबाइल कंपनी के टावर निर्माण के विरोध में शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने बार-बार आपत्ति जताने, काम रुकवाने की मांग के बावजूद टावर निर्माण जारी रहने रोष व्यक्त किया। पार्षद विक्रांत ढाका, बिट्टू सरदार आदि का कहना है कि पहले अनुमति दिखाओ, तभी निर्माण होने दिया जाएगा। यदि, काम नहीं रोका गया तो लोग धरना देने पर विवश होंगे। हंगामे की सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस पहुंची। आश्वासन दिया कि बिना ठोस प्रमाण दिखाए कार्य नहीं होने दिया जाएगा, जिस पर लोग शांत हुए। इससे पहले भी लोगों ने हंगामा किया था। यह टावर एक मकान की तीसरी मंजिल पर बन रहा है। आरोप है कि टावर लगने से बच्चे, बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान सीनियर सिटीजन अध्यक्ष धर्मवीर कपिल, नीरज, वेदांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें