फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी पर टकराव के बीच जिले में अलर्ट, पुलिस चाैकस

Sat, 10 May 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
बिजनौर में जुमे की नमाज के दौरान फोर्स के साथ जामा मजिस्द पर पहुंचे डीएम व एसपी। स्रोत पुलिस - फोटो : प्रशिक्षण में सुरक्षा की बारीकी सीखता एनसीसी कैडेटस।
विज्ञापन
बिजनौर। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से सीमा पर तनाव बना हुआ है। ऐसे में देश के अंदरूनी हिस्सों में सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में बिजनौर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। एहतियात के तौर पर रेलवे स्टेशन, बैराज पुल समेत अन्य जगहों पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक झा नो पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जुमे की नमाज के वक्त पुलिस और अफसरों का काफिला जामा मस्जिद भी पहुंचा। मस्जिद के आस पास लोगों से बातचीत कर लोगों के मिजाज को परखा। साथ ही शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई।
उन्होंने शहर कोतवाल उदय प्रताप को रोडवेज बस स्टैंड, सदर बाजार और अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उधर सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता बनाए रखने के लिए जिले में सेक्टर व्यवस्था को लागू किया गया।
विज्ञापन

उधर एसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने गंगा बैराज और बिजनौर रेलवे स्टेशन का मौका मुआयना किया। उन्होंने रेलवे चौकी प्रभारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन की गतिविधियों की गहनता से जांच की। सीओ सिटी संग्राम सिंह, शहर कोतवाल उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें