फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षा फार्म का भी रखें ध्यान, क्लैट की अंतिम तिथि 31 मार्च   

Mon, 27 Mar 2017 11:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
लोगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के साथ बैचलर डिग्री में एडमिशन के लिए प्रतियोगी परीक्षा के फार्म और एग्जाम की टेंशन भी छात्रों को सता रही है। कई परीक्षाओं के फार्म इस वक्त ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। 
विज्ञापन

12वीं के बाद इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ और मैनेजमेंट आदि कोर्सेज में एडमिशन की भागदौड़ शुरू होनी है। कई संस्थान फार्म भरवा चुके हैं तो कुछ के फार्म अभी भरे जा रहे हैं। इंजीनियरिंग में फार्म भरने के बाद एग्जाम की बारी है। बोर्ड के बीच में उन्हें जेईई मेंस का सामना करना है। दो अप्रैल को जेईई मेंस का एग्जाम है। 21 मई को जेईई एडवांस होना है। तब तक बोर्ड का प्रेशर खत्म हो चुका होगा। चुनाव की वजह से डेट शीट थोड़ी लेट होने की वजह से मेंस इस बार बोर्ड के साथ पड़ रहा है। मेडिकल में नीट के फार्म भरे जा चुके हैं। परीक्षा सात मई को होगी। 28 मई को एम्स की परीक्षा होगा। 

क्लैट की अंतिम तिथि 31 मार्च 
क्लैट (कॉमन लॉ एप्टीट्यूट टेस्ट) का फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। परीक्षा 14 मई को होगी। क्लैट के जरिए 17 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एडमिशन होता है। क्लैट की वेबसाइट www.clat.ac.in है। आईपी यूनिवर्सिटी में बीबीए एलएलबी में एडमिशन के लिए होने वाले एंट्रेंस फार्म भरने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2017 और एनएलयू दिल्ली की सात अप्रैल है। सिंबायोसिस यूनिवर्सिटी में लॉ के फार्म की अंतिम तिथि 13 अप्रैल है। सिंमबायोसिस की परीक्षा छह मई और एनएलयू दिल्ली की सात मई को होगी। करियर काउंसलर डॉ. विक्रांत जावला का कहना है बोर्ड एग्जाम के साथ छात्र और पैरेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा फार्म पर भी नजर रखनी चाहिए। अगर फार्म ही नहीं भरेंगे तो फाइट कैसे करेंगे। मौका हाथ से निकलना नहीं चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें