फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगों के निशाने पर शराब के शौकीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लॉकडाउन का फायदा उठाकर ऑनलाइन ठगी करने वालों ने शराब के शौकीनों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए सोशल साइट्स को आधार बनाकर ऑनलाइन शराब डिलीवरी के नाम पर ठगी का जाल बुना है।
विज्ञापन

लॉकडाउन का असर साइबर अपराधियों पर भी हुआ है। उन्होंने अब शराब को हथियार बनाया है। इसके लिए वे फेसबुक और व्हाट्सएप पर शराब के शौकीनों को शिकार बना रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन शराब मंगाने का विचार त्याग दें। साइबर अपराधी 50 फीसदी भुगतान बुकिंग के समय मांग रहे हैं। उनके अनुसार वहां एक नंबर दिया है। इस पर संपर्क कर सकते हैं। यहां महज 30 मिनट में किसी भी ब्रांड की शराब घर पहुंचाने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए ऑर्डर बुक करते वक्त आधा भुगतान करने की शर्त है। इसके बावजूद आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन ने इन पर ध्यान नहीं दिया। फेसबुक पर रुड़की रोड स्थित गंगोत्री कॉलोनी का जिक्र है। विभागीय सूत्रों की माने तो वहां शराब दुकान नहीं है। एक पोस्ट में शराब की दुकान के फोटो में बोर्ड पर अनुज्ञापी 2018 दिख रहा है। हालांकि 22 मार्च से लॉकडाउन के चलते प्रदेश में शराब की सभी दुकानें बंद हैं।
शराब विक्रेता से बातचीत के कुछ अंश
रिपोर्टर - भैया। क्या रुड़की रोड स्थित वाइन शॉप से बोल रहे हैं।
जवाब - हां बात कर रहा हूं, बोलिए।
रिपोर्टर - भैया। क्या ऑनलाइन डिलीवरी चल रही है?
जवाब - हां।
रिपोर्टर - कैसे मिलेगी?
जवाब - यह आपके एड्रेस पर पहुंच जाएगी।
रिपोर्टर - इसका पेमेंट क्या डिलीवरी के वक्त करना होगा?
जवाब - नहीं, 50 फीसदी ऑनलाइन जमा कराने होंगे। बाकी डिलीवरी के वक्त।
रिपोर्टर - कोई धोखा तो नहीं होगा?
जवाब - बिल्कुल नहीं। इतना तो विश्वास करना ही होगा।
वर्जन -
इस तरह की सूचना मिली है। रुड़की रोड पर जिस जगह का जिक्र है, वहां विभाग की कोई दुकान नहीं है। संभवत: यह फर्जीवाड़ा है। पुलिस अफसरों से संपर्क कर जांच की मांग की गई है। -आलोक कुमार, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें