फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और मेंटिनेंस से बिजली आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शताब्दीनगर ट्रांसमिशन में मेंटिनेंस के चलते रविवार को तीन बिजलीघरों की आपूर्ति एक से तीन घंटे तक प्रभावित रही। यह जानकारी अधीक्षण अभियंता देहात एके सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 33 केवी शताब्दीनगर बिजलीघर की पंचवटी कॉलोनी, शताब्दीनगर सेक्टर 2 और 4सी को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन के चलते बिजली नहीं मिली। इसके अतिरिक्त 33 केवी मोहिउद्दीनपुर बिजलीघर के भूड़बराल, साईं धाम, मोहिउद्दीनपुर, कायस्थ गांवड़ी, काजमाबाद गून आदि में सुबह 10 से 11 बजे तक बिजली प्रभावित रही। इसके साथ ही 33 केवी पसवाड़ा इंडस्ट्रियल फीडर अंतर्गत पसवाड़ा पेपर मिल, हरवंश लाल डेयरी, हरवंश लाल फूड प्रोडक्ट, एएलपीएस आदि में 10 से 11:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अतिरिक्त शनिवार रात को आई आंधी और बारिश के चलते करीब एक दर्जन बिजलीघर क्षेत्रों में फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित हुई थी। ऊर्जा निगम ने रात को ही अस्थायी व्यवस्था कर आपूर्ति चालू कर दी थी। रविवार को स्थायी समाधान के लिए शटडाउन लिया गया। दो से तीन घंटे बाद आपूर्ति सामान्य हो सकी। इसमें लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, विकासपुरी, नौचंदी, लेडिज पार्क, टाउन हॉल, कंकरखेड़ा, शारदा रोड, सिविल लाइन, मोहनपुरी, रामलीला ग्राउंड आदि बिजलीघर शामिल रहे।
विज्ञापन

रामायण के समय काटी जा रही बिजली
लोगों का कहना है कि सुबह रामायण के समय बिजली कटौती की जा रही है। ऐसा लगभग रोज हो रहा है। इससे उन्हें रामायण धारावाहिक देखने को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें