फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाद्दीन का चिराग दिखा एक करोड़ से ज्यादा की कर चुके ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी पुलिस ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करने वाले दोनों आरोपियों को सोमवार जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक उन्होंने अलाद्दीन जैसे चिराग से लोगों को ठगा है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी पुलिस ने रविवार को तंत्र-मंत्र कर लोगों को ठगने वाले दो आरोपी अनीस, इकरामुद्दीन गिरफ्तार किए थे। उन्होंने बताया कि उनके पास एक चिराग है। जिसे वे अलाद्दीन का चिराग बताते थे। वे लोगों को परिवार पर खतरे का डर दिखाकर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुके हैं। वहीं, पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उक्त चिराग बरामद कर लिया है।
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री ने बताया कि दोनों आरोपी तांत्रिक हैं। उनके कई और साथी हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम बनाई गई है। जिससे अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सके। वहीं, एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि तांत्रिकों के खिलाफ लिसाड़ी गेट और ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अभियान शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें