फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

corona in Meerut: दस माह की बच्ची समेत 106 नए मरीज मिले, दो की मौत

Tue, 27 Oct 2020 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
coronavirus in china - फोटो : iStock
विज्ञापन

कोरोना के सोमवार को दस माह की बच्ची समेत 106 नए मरीज मिले हैं, जबकि दो की मौत हो गई। 85 मरीजों की छुट्टी हुई है। सैंपल के हिसाब से तीन फीसदी लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


मृतकों में 52 वर्षीय व्यक्ति निवासी टीपीनगर एवं 82 वर्षीय वृद्धा निवासी ब्रह्मपुरी थी। नए मरीजों में बैंकर, दो अधिवक्ता, तीन हेल्थ केयर वर्कर, कारोबारी, घरेलू महिलाएं और स्टूडेंट्स शामिल हैं। 10 माह से पांच साल के बच्चे भी संक्रमित मिले हैं। एक व्यक्ति जिला अस्पताल कैंपस का रहने वाला है।

संक्रमितों में 47 महिला एवं लड़कियां हैं। 55 नए केस हैं, बाकी पुराने मरीजों के संपर्क वाले हैं। 3534 सैंपल की जांच हुई। कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 12263 हो गई है। अब तक कुल 290 लोगों की मौत हो चुकी है। 1417 मरीजों का इलाज चल रहा है। 614 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन


नए मरीज शास्त्रीनगर, पांडवनगर, सिविल लाइंस, भूड़बराल, ब्रह्मपुरी, जयभीमनगर, कृष्णानगर, कंकरखेड़ा, फूलबाग कॉलोनी, मवाना, गंगानगर, मंगल पांडे नगर, प्रीत विहार, दौराला, मोदीपुरम, सदर और थापर नगर निवासी हैं। वहीं, त्योहारी सीजन में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। मास्क तक भूले गए हैं।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें