फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर फतह से ही अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री : श्यामलाल पाल

विज्ञापन
पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि के आवास पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को  प्रभुदयाल वाल्मी
विज्ञापन
- उत्सव मंडप में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले सपा प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



मवाना (मेरठ)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि हस्तिनापुर सीट का इतिहास रहा है कि जिस पार्टी का विधायक यहां से जीतता है, उत्तर प्रदेश में उसी दल की सरकार बनती है और मुख्यमंत्री भी उसी का होता है। इस बार सपा हस्तिनापुर फतह करेगी और सपा मुखिया अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।
मंगलवार को उत्सव मंडप में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने आह्वान किया कि अगर 2027 में अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है तो कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ हस्तिनापुर विधानसभा सीट को फतह करने की तैयारी में जुट जाना होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने जनता और सपा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में संविधान और लोकतंत्र को बचाने की मुहिम में जनता ने पार्टी का पुरजोर समर्थन किया है जिसके दम पर समाजवादी पार्टी देश में तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर के जांबाज कार्यकर्ता अपनी कमर कस लें और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएं।
विज्ञापन


सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष सचिन गुर्जर, हरिभूषण खटीक, नितिन चौहान, बाबूराम कश्यप, मनोज बंसल, सचिन वाल्मीकि, मास्टर खिलाड़ी सिंह, कृष्णपाल यादव, शादाब अख्तर, मलिक सिंह, प्रधान जयकार, दीपक गिरी, आकाश गुर्जर, निर्मित यादव, अजय सागर, धर्मेंद्र और मांगेराम कश्यप आदि उपस्थित रहे। इससे पहले शहर में जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर सपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी जोन, सेक्टर और बूथ प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को चुनावी समर के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


टिकट के लिए पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ता नहीं चाहिए
हस्तिनापुर में हुई बैठक में सपा के संगठन के यूथ ब्रिगेड, शिक्षक सभा, मजदूर सभा आदि संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित नहीं मिले। इस पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि हस्तिनापुर विधान सभा कमेटी कमजोर है। सपा को जेब का संगठन नहीं बनाया जा सकता। सभी संगठन के साथ मिलकर काम करेंगे, चाहे प्रत्याशी हो या कार्यकर्ता। यदि टिकट नहीं मिलता तो नारा लगाना बंद कर देंगे, ऐसे लोग संगठन को नहीं चाहिए। उन्होंने जिलाध्यक्ष से कहा कि एक माह के अंदर सभी घर-घर जाकर दस्तक देंगे, पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों का पूरी तरह से गठन कर 15 दिन में प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। जेल रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर भी उन्होंने यह बात कही।


सपा नेता सम्मेलन छोड़कर चले गए
सपा की समीक्षा बैठक में जब प्रदेश अध्यक्ष जोन प्रभारियों को बुलाकर समीक्षा कर रहे थे, उसी समय सम्मेलन में उपस्थित मुकेश यादव ने विरोध स्वरूप अपनी आवाज मुखर की तो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि कोई गलत जानकारी दे रहा है तो लिखित में दे दें। उन्होंने विरोध करने वालों को शांत करने का प्रयास किया, जब कुछ देर बाद प्रदेश अध्यक्ष यह पूछ रहे थे कि कैसे जीतेंगे तो मुकेश यादव अपने समर्थकों के साथ यह कहते हुए कि नहीं जीतने के, सम्मेलन को छोड़कर चले गए। मुकेश यादव से फोन पर इस मामले में पूछने पर उन्होंने अपने आपको सपा का पूर्व जिला प्रभारी बताते हुए कहा कि उनका विरोध इसलिए था कि कमेटियों का गठन फर्जी रूप से किया गया था।
विज्ञापन


सपा नेत्री जिलाध्यक्ष के बेटे के व्यवहार से नाराज, सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट
सपा नेत्री नेहा गौड सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी के बेटे गिरेंद्र गुमी के व्यवहार से नाराज हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने लिखा है कि पार्टी कार्यालय किसी की निजी प्रॉपर्टी नहीं है। अध्यक्ष का बेटा गिरेंद्र गुमी कार्यकर्ताओं का अपमान करना बंद कर दें। दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि न कुर्सी तुम्हारी, न कार्यालय तुम्हारा, जोश में होश मत खो देना। नेहा गौड का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष के आने की जानकारी कुछ कार्यकर्ताओं को दी गई, सभी को नहीं। इस पर जिलाध्यक्ष और उनके बेटे का कहना है कि उन्होंने किसी को कोई अपमान नहीं किया। वह पिछले काफी समय से इसी तरह की पोस्ट डाल रही हैं।

पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि के आवास पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को  प्रभुदयाल वाल्मी

पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि के आवास पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को  प्रभुदयाल वाल्मी

पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि के आवास पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को  प्रभुदयाल वाल्मी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें