किसानों को नहीं मिला गन्ना भुगतान
- फोटो : अमर उजाला
करीब सवा लाख गन्ना किसानों के 14 चीनी मिलों पर 660 करोड़ रुपये बकाया है। सबसे ज्यादा बकाया मलकपुर चीनी मिल पर है। हाईकोर्ट के आदेश पर चीनी मिल पिछले सत्र का भुगतान कर चुकी है। नए पेराई सत्र का भुगतान अब शुरू होगा।
पेराई सत्र समाप्त करने की तिथियां घोषित
चीनी मिलों ने पेराई सत्र समाप्त करने की संभावित तिथियां घोषित कर दी है। बागपत चीनी मिल 31 मई, रमाला चीनी मिल 25 मई और मलकपुर चीनी मिल ने 20 मई की संभावित तिथि दी है।
तेजी से कराएंगे भुगतान: डीसीओ
डीसीओ सुशील कुमार का कहना है कि किसानों का भुगतान तेज गति से कराएंगे। चीनी मिलों को जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा। पहले भी नियमानुसार नोटिस भेजे गए हैं।
किसानों ने जलाई गन्ने की होली
टीकरी कस्बे में भैसाना मिल के क्रय केंद्र पर सामान्य की पर्ची और भुगतान न भेजने से नाराज किसानों ने मिल के खिलाफ प्रदर्शन किया। नाराज किसानों ने गन्ने की होली जलाई। किसानों का आरोप था कि भैसाना मील और गन्ना समिति किसानों को परेशान कर रही हैं। गन्ना समिति से उन्हें सामान्य प्रजाति के गन्ने का इंडेंट नहीं दिया जा रहा है। इस वजह से किसानों के खेतों में गन्ना सूख रहा है। लेकिन मिल गन्ना किसानों की कोई सुध नहीं ले रहा है। किसानों ने चेतावनी दी यदि शीघ्र सामान्य प्रजाति का इंडेंट जारी नहीं किया गया तो भुगतान न भेजा गया तो किसान मिल के खिलाफ अनशन शुरू कर देंगे। हरपाल सिंह, महिपाल, शिवकुमार, प्रहलाद, अरुण, जगवीरा, बिल्लू, अजित, देवेंद्र, श्रवण और लाला मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/