फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव का फरमान, मिशन 2019 की तैयारी में जुटें सपाई

Sun, 17 Jun 2018 12:36 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सपाइयों को 2019 की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सपा के जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर 19 जून को एक बड़ी बैठक होगी। इसमें आगामी 2019 की निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण संशोधन और आगामी तैयारियों की रूपरेखा तय की जाएगी।

विज्ञापन


इसके बाद 29 जून तक निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण संशोधन को जिलाधिकारी या जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में दाखिल किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में इस प्रक्रिया को किस तरह आगे बढ़ाना है और आगे की क्या तैयारियां हैं, उस पर विचार होगा। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह की तरफ से जारी विज्ञप्ति में सपा के जिला और महानगर संगठन के पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, पूर्व ब्लॉक प्रमुख तथा सभी वरिष्ठ नेता, सभी प्रकोष्ठों के पूर्व व वर्तमान अध्यक्षों, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आदि को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए कहा गया है। 

पढ़ें : बदल गया यूपी का मिजाज, भाजपा के लिए चुनौती बना गठजोड़, ऐसे मिली बड़ी जीत
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ में पार्टी सूत्रों का कहना है कि सपा के कई कद्दावर नेता और सत्ता के दौरान नीली बत्ती में घूमने वाले अब पार्टी की किसी बैठक या कार्यक्रम में शरीक नहीं होते हैं। इसकी शिकायत आला कमान को भी है। लिहाजा वहां से साफ हिदायत है कि ऐसे लोगों को आगाह किया जाए, अगर वह फिर भी पार्टी की गतिविधियों में शामिल नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ पार्टी कार्रवाई करेगी। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि सपाई बड़ी मजबूती के साथ 2019 का चुनाव लडे़ंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें