फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव की मेरठ के मवाना में जनसभा आज, शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का भी करेंगे अनावरण

Mon, 22 Mar 2021 11:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा मंगलवार को मवाना में है। वह करीब एक बजे हेलीकॉप्टर से नवजीवन किसान डिग्री कालेज पहुंचेंगे। दोपहर 3:20 बजे वहां से रवाना हो जाएंगे। जनसभा के लिए सपा कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। वह शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।
विज्ञापन


रैली को कामयाब बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में प्रचार किया है। इससे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मेरठ के कैली में जनसभा को संबोधित कर चुकी हैं। रालोद के जयंत चौधरी भी मवाना इलाके में ही किसान पंचायत कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मेरठ में किसान पंचायत की है। ऐसे में अब यह जनसभा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ब्यूरो

अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा 
सुबह लखनऊ से आए विशेष दस्ते ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सपा नेता अतुल प्रधान से मंच आदि के संबंध में जानकारी दी। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी देहात केशव कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि तीन सीओ, 7 थाना प्रभारी, 50 हेड कांस्टेबल, 40 महिला कांस्टेबल, 70 कांस्टेबल, 2 प्लाटून पीएसी, 4 क्यूआरडी, 20 ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें