फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई में पिता संग होली मना रहे अखिलेश यादव, शिवपाल ने लिया मुलायम का आशीर्वाद

Tue, 10 Mar 2020 01:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सैफई
विज्ञापन
होली के मौके पर मुलाायम सिंह के घर पहुंचे तमाम सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने गांव सैफई में होली मना रहे हैं। अखिलेश अपने पिता मुलायाम सिंह के साथ आवास पर मौजूद हैं। उनके अलावा पूर्व सांसद तेज प्रताप, जिला पंचायत अध्यछ अंसुल यादव और प्रधान दर्सन सिंह भी मौजूद हैं। 

विज्ञापन


शिवपाल भी मुलायम सिंह की कोठी पर होली खेलने पहुंचे। शिवपाल ने मुलायम के साथ रामगोपाल के भी पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अखिलेश ने चाचा शिवपाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पूरा परिवार इस बार होली में शामिल रहा।

इस बीच शिवपाल और अखिलेश के एक मंच पर आते ही कार्यकर्ता चाचा भतीजा जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। ये नारेबाजी सुनकर अखिलेश नाराज हो गए और कहा कि इस तरह की नारेबाजी करोगे तो अगली बार से यहां होली खेलने नहीं आऊंगा। भाषण के बाद अखिलेश ने शिवपाल के पैर छुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें