फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंड भारत महापर्व : 10 को प्रतियोगिताएं, 21 को निकलेगी भव्य झांकी रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले अखंड भारत का स्वतंत्रता दिवस महापर्व के तहत दूसरे चरण की प्रतियोगिताएं 10 अक्तूबर को विश्वविद्यालय परिसर में होंगी।
विज्ञापन

इनमें करीब 60 विद्यालय-महाविद्यालयों के एक हजार विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। महापर्व का मुख्य आकर्षण 21 अक्तूबर को मेरठ शहर में निकलने वाली भव्य झांकी रैली होगी। महापर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं सुभारती डिफेंस एकेडमी के निदेशक कर्नल राजेश त्यागी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के कॉन्फ्रेंस रूम में बैठक हुई। इसमें दूसरे चरण की प्रतियोगिताओं की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। पहले चरण में विद्यालयों और महाविद्यालयों में निबंध, पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराई जा चुकी हैं। चयनित विद्यार्थी अब दूसरे चरण में प्रतिभाग करेंगे। समिति के कोऑर्डिनेटर समीर सिंह ने बताया कि 10 अक्तूबर को सुबह आठ बजे पंजीकरण और नौ बजे प्रतियोगिताएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें