फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हैमर थ्रो में आकांक्षा ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। 70वीं नेशनल स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन मध्य प्रदेश में किया गया। प्रतियोगिता में कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के खेलो इंडिया एथलेटिक्स सेंटर में प्रशिक्षण लेने वाली आकांक्षा गुर्जर ने हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

आकांक्षा ने अंडर 17 आयु वर्ग में हैमर थ्रो प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए 58.60 मीटर की दूरी प्राप्त की और पहला स्थान प्राप्त किया। आकांक्षा यहां मेरठ में खेलो इंडिया एथलेटिक्स सेंटर के प्रशिक्षक गौरव त्यागी से प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने बताया कि वह 4 वर्ष से प्रशिक्षण ले रही हैं और इससे पहले स्कूल नेशनल गेम्स में रजत पदक जीत चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके पिता डॉ. अमित, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. जितेंद्र यादव, उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, अश्वनी गुप्ता, प्रेम कुमार आदि ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें