हनी क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ी खुशी मनाते हुए
- गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में खेला गया मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को एके क्लब और एससीए टाइगर की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें एके क्लब ने 35 रन से मैच जीता।
एके क्रिकेट क्लब की टीम ने 25 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए। इसमें कंवर ने 98 रन की पारी खेली। वसीम ने 58 रन और जकर खान ने भी 37 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में एससीए टाइगर की टीम की ओर से कोमल काजला ने चार विकेट प्राप्त किए। इसके अलावा अनुज और दीपक ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचसीए टाइगर की टीम 25 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 238 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शेखर तोमर ने 73, दीपक ने 24 रन की पारी खेली।
गेंदबाजी में फैज उल्लाह खान ने चार, रूम्मन ने तीन विकेट लिए। कंवर ने भी तीन बल्लेबाजों को आउट किया। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर दीपक, रविंद्र, अनिकेता आदि मौजूद रहे।