नाजिम का फाईल फोटो। जोकि सऊदी अरब नोकरी करने गया था और वहां पर दुघर्टन मे इसकी मृत्यु हो गयी। स
मुंडाली। सऊदी अरब में ट्रक पर चालक की नौकरी करने गए क्षेत्र के गांव अजराडा निवासी नाजिम (35) की बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई।
गांव अजराडा निवासी इकराम का बड़ा बेटा नाजिम सितंबर 2025 में सऊदी अरब में नौकरी करने गया था। वह वहां पर इजाज अरेबिया लॉजिस्टिक नाम की कंपनी में ट्रक चालक था। वह उल-कुजैन कुमराह शहर में ट्रक चलाता था। मृतक नाजिम के चचेरे भाई शेर मोहम्मद ने बताया कि बृहस्पतिवार को सऊदी से एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि नाजिम ट्रक चला रहा था। इसी दौरान पहिया फटने से नाजिम ट्रक सहित फ्लाईओवर से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई है।
हादसे की खबर अजराड़ा पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। नाजिम की मां उमेदी और उनकी तीन बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था जो कि बार-बार बेहोश हो रही थी। उनके पिता इकराम भी बदहवास हो रहे थे। नाजिम मेहनती लड़का था जिसका सपना सऊदी में रहकर नौकरी करना था। नाजिम घर में सबसे बड़ा था। उसका एक छोटा भाई व तीन छोटी बहनें हैं। चचेरे भाई ने बताया कि नाजिम के शव को सऊदी से भारत लाने की प्रक्रिया की जा रही है।