रालोद प्रमुख ने कहा कि भाजपा फिर से दंगा कराने की फिराक में है, ऐसे में मैं बताना चाहता हूं कि दंगा रोकने की ताकत यदि किसी में है तो वो रालोद ही है। 2013 में एक दंगे ने भाजपा को मजबूती दी, संप्रदायिक सोच रखने वाले सत्ता में पहुंचे। जिस जिले में 1947 के बंटवारे, 1992 के बाबरी कांड के बाद भी दंगे नहीं हुए। गांवों में सांप्रदायिक सौहार्द कायम रहा, वहां भाजपा ने साजिशन दंगा करा दिया। गांवों में सामाजिक तंत्र छिन्न भिन्न हो गया। आज संभलने का वक्त है। आज मैं भाजपा को यहीं मुजफ्फरनगर में ही दफनाने आया हूं। बड़ी मीटिंग बाद में की जाएगी। इसके पश्चात अजित सिंह पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन पर पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के लोगों से मुलाकात की।
इस दौरान मुख्य रूप से रालोद प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ मसूद अहमद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल त्यागी, संगठन मंत्री राजकुमार सांगवान, प्रवक्ता सुनील रोहटा, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, शाहनवाज राना, नवाजिश आलम, पूर्व सांसद अमीर आलम खां, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष रमा नागर, मोदीनगर पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, अशोक बालियान, पश्चिमी उप्र प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, जिलाध्यक्ष अजीत राठी, सुधीर भारतीय, हर्ष राठी, गुलाम मौहम्मद जौला, मोबीन जौला, पूर्व चेयरमैन तारिक मुस्तफा, कंवरपाल फौजी, बॉबी त्यागी, ब्रह्मपाल बालियान, राजेंद्र सिंह चिकारा, चंद्रवीर सिंह, कृष्णपाल राठी, प्रो ईशपाल सिंह, पप्पू प्रमुख, धर्मेंद्र राठी, दीन मौहम्मद, राजेश कश्यप, धर्मेंद्र तोमर, पंकज राठी, विकास बालियान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लोगों से मुलाकात की मौजूदा हालात जाने
अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रथम दिन रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने पार्टी कार्यालय के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के बाद लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर लोगों से मुलाकात की। साथ ही लोगों से जिले के मौजूदा हालात को जाना। कार्यकर्ताओं से बैठक कर संगठन की जानकारी ली। प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने बताया कि चौधरी अजित सिंह ने किसानों की समस्याओं को सुना और हर परिस्थिति में उनके साथ रहने का आश्वासन दिया। किसानों और मुस्लिम समाज के लोगों से भाईचारा मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि क्षेत्र के विकास व सेवाओं को रोजगार में आपसी रंजिश बाधक है, जिसको समाप्त करने के लिए राष्ट्रीय लोकदल हर प्रयास कर रहा है और करेगा। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से संगठन पर चर्चा के साथ अगामी लोकसभा चुनाव पर विचार - विमर्श किया। रोहटा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हमारी पार्टी सभी विकल्पों पर विचार कर रही है तथा हर परिस्थिति में मजबूत विकल्प देने के लिए तत्पर है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/