दौराला। 37वीं कांवड़ लेकर पहुंचे पंडित अजय भारद्वाज का स्वागत करते स्वामी कनक प्रभाकर सरस्वती औ
दौराला। भाजपा किसान मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पंडित अजय भारद्वाज ने इस वर्ष हरिद्वार से 37वीं कांवड़ लाकर काली पलटन मंदिर और अपने गांव के सिद्धपीठ पिबलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा पूरी करने पर स्वामी कनक प्रभाकर सरस्वती और पंडित सुनील भराला ने उनका स्वागत किया।
अजय भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने 14 वर्ष की उम्र में वर्ष 1989 में पहली बार कांवड़ उठाई थी। इसके बाद लगातार हर वर्ष कांवड़ लाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। शुरुआती वर्षों में उन्होंने आठ खड़ी कांवड़ और बाद में झूला कांवड़ लेकर यात्रा की। उन्होंने कहा कि भगवान महादेव की कृपा से 37 वर्षों से यह परंपरा जारी है। उन्होंने बताया कि उनकी माता प्रकाशवती के आशीर्वाद और परिवार व ग्रामीणों के सहयोग से वह लंबे समय से सनातन सेवा में जुटे हैं। पिछले 28 वर्षों से कांवड़ सेवा, सेवा शिविर और विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से सेवा कार्य कर रहे हैं। इस बार उनके साथ हरेंद्र चौधरी, विनय शर्मा, शिवम भारद्वाज, एडवोकेट उत्कर्ष भारद्वाज, अजय मलिक, अमृत भारद्वाज, विजय शर्मा, मुकेश शर्मा, अनु भारद्वाज, कन्हैया और अनुज दीवान समेत अन्य शिवभक्तों ने भी जलाभिषेक किया। सभी ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।