फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डाक कांवड़ियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। पवित्र सावन मास में गांव आलमपुर में शिवभक्त युवा हरिद्वार से पहली डाक कांवड़ लेकर गांव के शिवालय पहुंचे। युवा शिवभक्त कांवड़ियों को भाजपा सिसौली मंडल अध्यक्ष ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और उनके साहस की प्रशंसा की। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बिना विश्राम किए निरंतर दौड़ते हुए हरिद्वार से गंगाजल लाना शिवभक्ति और दृढ़ संकल्प की एक मिसाल है। हमारी युवा पीढ़ी में अपनी सनातन संस्कृति और परंपराओं के प्रति यह अगाध श्रद्धा और अनुशासन देखकर अत्यंत गर्व की अनुभूति हो रही है। इस मौके पर गांव के गणमान्य व्यक्ति, बुजुर्ग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें