फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आतंक’ का काम तमाम, वायु सेना तुझे 'सलाम',17 तस्वीरें जो बताती हैं इस देश को नहीं तोड़ सकती कोई ताकत

Wed, 27 Feb 2019 06:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 17
meerut news
पूरे शहर में पाकिस्तान पर भारतीय वायुसेना द्वारा की गई कार्रवाई को सराहा है। मंगलवार को मेरठ में जैसे ही शहीद अजय कुमार के गांव में युवाओं का जोश कुलांचे मारने लगा। युवा हाथों में तिरंगा लेकर एक दुसरे को घरों से बुलाते हुए सड़क पर एकत्र हो गए। युवाओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए और वायुसेना की सफलता का जश्न मनाया। देखें तस्वीरें: -
विज्ञापन

2 of 17
meerut news
गौरतलब है कि शहीद अजय के गांव से बड़ी संख्या में युवा सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि देश ने अपने खोये लालों का बदला ले लिया। पाकिस्तान को उसकी औकात बता दी। सरकार से ऐसी ही उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि ये जो कुछ हो रहा है अच्छे के लिए हो रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 17
meerut news
वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकी कैंपों को ध्वस्त किए जाने पर मंगलवार चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के युवाओं ने जमकर जश्न मनाया। कैंपस और कॉलेजों में युवाओं ने जुलूस निकालकर भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन सीसीएसयू कैंपस में किया गया। भारत माता की जय, इंडियन आर्मी जिंदाबाद के नारों के साथ युवाओं ने पूरे कैंपस के भीतर यात्रा निकालकर हर्ष प्रकट किया। युवाओं में अलग ही जोश का माहौल दिखा।  

4 of 17
meerut news
बिजली बंबा बाईपास पर मुस्ल्मि बहुल क्षेत्र में जब लोगों को इस बात की जानकारी हुई कि भारतीय वायुसेना ने पुलवामा हमले का बदला ले लिया है तो छोटे बच्चे भी हाथों में विशाल तिरंगे लेकर खेतों से होते हुए शहर की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

5 of 17
meerut news
बच्चों के चेहरे की रौनक और उत्साह देखते ही बन रहा था। सरसों के खेत से होते हुए बच्चे समूह बनाकर खेतों के बीच तिरंगे लहरा रहे थे। 

 
विज्ञापन

6 of 17
meerut news
पुलवामा हमले का बदला लिए जाने का सुकून और भारतीय वायुसेना की कामयाबी का उत्साह इन बच्चों के चेहरे पर साफ देखा जा सकता है।  

 
विज्ञापन

7 of 17
meerut news
वहीं शहर के भीतर कई चौराहों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री को इस कार्रवाई का श्रेय देते हुए उनकी तस्वीर के साथ जश्न मनाया। यहां लोगों ने पीएम की तस्वीर को लड्डू भी खिलाए। 

 

8 of 17
meerut news
इस दौरान एक शख्स पीएम की तस्वीर के साथ सेल्फी लेता हुआ नजर आया। यकीनन इस कार्रवाई से देश के लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। 

 

9 of 17
meerut news
भाजपा के आपदा राहत एवं सेवा प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक राजेश जैन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मोदीपुरम में मिठाई बांटी। एडवोकेट महेंद्र सिंह प्रजापति महामंत्री, शिव कुमार शर्मा, अभय, आदि मौजूद रहे। 

10 of 17
meerut news
पल्लवुपरम फेज दो एमएच वन पर भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय भारद्वाज भराला के आवास पर मिठाई बांटी गई। शिवकुमार शर्मा, आमिर अली, हरिओम जाटव, पवन वशिष्ठ, राजीव भारद्वाज, संजय कुमार, नीरज शर्मा, प्रदीप मौजूद रहे। 

11 of 17
meerut news
भारतीय सेना जिंदाबाद
सपा के पूर्व पार्षद हाजी सरताज कुरैशी, शहर प्रवक्ता आदिल सिद्दीकी, अफजाल सैफी, पूर्व पार्षद आमिर सैफी, मोहम्मद अली आदि ने भारतीय सेना द्वारा आतंकवादी ठिकानों पर की गई बमबारी का स्वागत कर नारे लगाए। 

12 of 17
meerut news
भाजपा महानगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष लोकेश प्रजापति के गंगानगर आवास पर बैठक हुई। इसमें पाकिस्तान पर कार्रवाई को लेकर भारतीय वायुसेना का आभार जताया गया। भाजपा महानगर छावनी मंडल के कार्यकर्ताओं ने सदर छावनी कार्यालय पर आतिशबाजी की। राजकुमार कौशिक, रूपक अग्रवाल, रोशन लाल, अंकित कौशल, राजीव सक्सेना मौजूद रहे।
 
 

13 of 17
meerut news
बदला लेने पर आतिशबाजी, बांटी मिठाई 
एयर स्ट्राइक की सफलता पर विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शॉप्रिक्स मॉल पर एकत्र होकर आतिशबाजी की। गांधी नगर के लोगों ने जगह-जगह मिठाई बांटकर वायुसेना की कामयाबी का जश्न मनाया।  

14 of 17
भारतीय सेना
सेना पर गर्व: पांडेय 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय मंगलवार को दिल्ली से बिजनौर जाते समय शहर में रुके। उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, सांसद, विधायकों के साथ विचार-विमर्श किया। भाजपा नेताओं ने बताया कि इस दौरान डॉ. पांडेय ने कहा कि उन्हें भारतीय सेना पर गर्व है। किसी भी कीमत पर आतंकी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। वहीं, शहर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का यह पहला कार्यक्रम रहा, जिसमें मीडिया से कोई बातचीत नहीं की गई। 

15 of 17
meerut news
मिठाई बांटी
शिवसेना इकाई की भारतीय कामगार सेना के कार्यकर्ताओं ने एयर स्ट्राइक पर मिठाई बांटी। किशोर पहाड़ी, संजय, विशाल त्यागी, राजू शर्मा मौजूद रहे। भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक में एयर स्ट्राइक की सफलता पर खुशी जताई गई। जिलाध्यक्ष देवकरण शर्मा, ओमकार तोमर, राकेश वर्मा रहे।

16 of 17
meerut news
48 घंटे में पाक का सफाया कर सकती है वायु सेना
भारतीय वायुसेना की ताकत का अहसास आज पूरे देश को हो रहा है। अगर हमें यह छूट पहले दी जाती, तो पाकिस्तान को हम नेस्तनाबूद कर चुके होते। हमारी वायुसेना मात्र 48 घंटे में पाकिस्तान का सफाया करने में सक्षम है। - अनिल गांधी, मेरठ निवासी, (वायुसेना में इंटरप्रेटर रहे)

 
विज्ञापन

17 of 17
meerut news
पूरे देश को था इंतजार
पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हमले के बाद पूरे देश को बदले का इंतजार था, जिसे आज भारतीय वायु सेना ने पूरा कर दिया। सबकी निगाहें उरी हमले के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक जैसे ऑपरेशन पर थीं। भारतीय सेना ने सरप्राइज अटैक किया।  - डॉ. संजय कुमार, मेरठ कॉलेज के डिफेंस स्टडीज विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें