फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान पर किए हमले की जमकर सराहना, भारत माता के जयकारों से गूंजा आसमां

Wed, 27 Feb 2019 04:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
subharti program - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्य प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय सेवा योजना का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सुभारती ध्वज का अनावरण किया गया। बौद्ध भिक्षुओं ने मंगलाचरण वंदना प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। ईश्वर चंद्र विद्या सागर के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति की भावना का परिचय दिया। वंदे मातरम और भारत माता के जयकारों से प्रेक्षागृह गूंज गया। पाकिस्तान पर किए गए हवाई हमले की सराहना की गई।
विज्ञापन

2 of 5
subharti program - फोटो : अमर उजाला
साथ ही पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिकों के परिवार को आर्थिक सहायता के लिए सभी शिक्षक और कर्मचारियों ने अपने एक दिन का वेतन दान किया। 17 लाख का चेक मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

3 of 5
subharti program - फोटो : अमर उजाला
‘रावण’ नाटक से मन की स्वच्छता का संदेश दिया
पत्रकारिता एवं जनसंचार संकाय के छात्र छात्राओं ने डॉ. नीरज कर्ण सिंह के द्वारा लिखित एवं निर्देशित ‘रावण’ नामी नाटक प्रस्तुत कर सभी को मन की स्वच्छता का संदेश दिया। प्रो जयराज जादौन ने मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया। संचालन डा. नीरज कर्ण सिंह एवं अर्चिता भटनागर ने किया।

4 of 5
subharti program - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद 
सुभारती विश्वविद्यालय के आधिकारिक ध्वज का अनावरण विवि के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण, विशिष्ट अतिथि अनिल गर्ग, अधिवक्ता शाहीन परवेज, कुलपति डॉ. एनके आहूजा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज के साथ मिलकर किया। इससे पूर्व डॉ. अतुल कृष्ण ने इंद्रेश कुमार को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया और सुभारती ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. हिरो हितो ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा भेंट करने के साथ ही शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
subharti program - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक डॉ. ज्योति गौड़, कुलसचिव ई. पीके गर्ग, अतिरिक्त कुलसचिव सैयद जफर हुसैन, प्रशासनिक अधिकारी हर्षवर्धन कौशिक, डॉ. अभय एम शंकर गौड़, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. वैभव गोयल भारतीय, डॉ. विकास प्रसाद, प्रो पिंटू मिश्रा, डॉ. शिव मोहन वर्मा, डॉ. पवन पराशर, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी, असिस्टेंट डायरेक्टर पीपीडी ई आकाश भटनागर, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. बरखा भारद्वाज मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें