प्लेन का टायर ठीक करते टेक्नीशियन
- फोटो : अमर उजाला
प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को लेने आए प्लेन का लैंडिंग होते समय टायर खराब हो गया। इस दौरान हादसा होने से बाल- बाल बचा। इसके बाद प्रमुख सचिव को लेने लखनऊ से दूसरा प्लेन आया।कोरोना वायरस और चिकित्सा विभाग को देखने के लिए प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश कुमार मेरठ में आए हुए थे। जिन्हें लेने के लिए बुधवार दोपहर लखनऊ से जो प्लेन आया उसका भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी परतापुर पर लैंडिंग के समय टायर खराब हो गया। जिस कारण हादसा होने से बच गया।
वहीं इस बात की जानकारी मिलने के बाद प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को लखनऊ जाने में देरी हो गई। पुलिस प्रशासन को जब जानकारी मिली तो अफसरों की नींद उड़ गई। जिसके बाद लखनऊ से दूसरा प्लेन परतापुर भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी पर पहुंचा और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश कुमार को लेकर चला गया।
यह भी पढ़ें: मेरठ: कारखाने में लगी भीषण आग, होने से टला बड़ा हादसा, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
उधर, लखनऊ से आए टेक्नीशियन ने दूसरा पहिया लाकर प्लेन का पहिया बदला। जिसके बाद प्लेन को लेकर गए। इस दौरान अधिकारियों की भी सांसे थमी रही। परतापुर भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी पर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ एसीएम ब्रह्मपुरी कमलेश कुमार, सीओ ब्रहमपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी और इंस्पेक्टर परतापुर एपी मिश्रा मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/