फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown Update: सहारनपुर में लॉकडाउन के उल्लंघन पर मौलाना सहित चार गिरफ्तार, 70 के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 01 Apr 2020 12:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • सहारनपुर पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
विज्ञापन
एसएसपी दिनेश कुमार पी. - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरानपुर में थाना कुतुबशेर क्षेत्र की बकरी चौक वाली मस्जिद में लॉकडाउन के बावजूद भीड़ जुटाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर 70 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए लोगों में मौलाना मोहम्मद शरीफ, ज़हीर अहमद, मोहम्मद परवेज और कासिफ शामिल हैं। इन पर लॉक डाउन के उल्लंघन के अलावा शांति भंग करने और राजकीय आदेश की अवज्ञा करने के आरोप हैं।

निज़ामुद्दीन में धार्मिक आयोजन के मामले के बाद से जिले में मंगलवार देर रात तक जारी चेकिंग के दौरान इस मस्जिद के बाहर भारी भीड़ की सूचना मिली थी। इसके बाद रात में ही मस्जिद की इंतजामिया कमेटी से जुड़े चार लोगों को रात में ही हिरासत में ले लिया गया था।
विज्ञापन


एसएसपी दिनेश कुमार पी. का कहना है कि लॉकडाउन के समय से ही शहर से लेकर देहात तक सभी मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों पर भीड़ न जुटाने, नमाज पूजा या अन्य कोई भी आयोजन न करने की चेतावनी दी गई थी। इस मामले में नोटिस भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद कोरोना वायरस के खतरे के बीच इन निर्देशों की अनदेखी की जा रही है। इस लापरवाही को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।

इससे पहले मंगलवार को ही बेहट क्षेत्र की एक मस्जिद के बाहर भीड़ जुटने पर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था जबकि 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब पुलिस प्रशासन ने ऐसे लोगों को फिर से चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें