मौसम में बदलाव के साथ ठंड का असर बढ़ रहा है, लेकिन हवा चलने के बावजूद मेरठ और आसपास के जिलों में प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 210 दर्ज किया गया। गाजियाबाद में यह 208 और मुजफ्फरनगर में 203 रहा। तीनों जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार पहुंच गया है। वहीं, बागपत का AQI 170 दर्ज किया गया। सुबह और शाम के समय हवा की गुणवत्ता अधिक खराब हो रही है।