फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बोर्ड बैठक से पहले सभासदों ने पालिका से मांगा कार्यों और खर्च का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका की प्रस्तावित बोर्ड बैठक से पहले सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर विभिन्न विभागों से जुड़े अभिलेख और सूचनाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। सभासदों का कहना है कि बोर्ड बैठक में जनहित के मुद्दों पर प्रभावी चर्चा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है।
सभासदों ने पत्र में वर्ष 2024-25, 2025-26 और 2026-27 के दौरान पालिका के सभी वाहनों के डीजल उपभोग, वाहनों की लॉगबुक, पंप हाउस व जनरेटर में खर्च हुए डीजल का विवरण, मरम्मत कार्यों, निविदाओं, भुगतान संबंधी रिकॉर्ड और एमआरएफ सेंटर में संचालित मशीनों के भुगतान व संचालन का ब्योरा मांगा है। इसके अलावा आउटसोर्सिंग के माध्यम से संचालित सफाई व्यवस्था, स्वीकृत एवं कार्यरत सफाई कर्मचारियों की संख्या, कर निर्धारण व राजस्व संबंधी अभिलेख, सार्वजनिक भूमि व तालाबों पर अतिक्रमण के मामलों में की गई कार्रवाई तथा बोर्ड से पारित प्रस्तावों के अनुपालन की रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

पत्र में बूढ़ा बाबू मेले की तैयारियों और उस पर हुए खर्च का विवरण भी बोर्ड बैठक में प्रस्तुत करने की मांग की गई है। सभासदों का कहना है कि इन अभिलेखों के उपलब्ध होने से बोर्ड बैठक में विभिन्न विषयों पर तथ्यात्मक चर्चा हो सकेगी और कार्यों में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

इस मांगपत्र में सभासद शकील अहमद, तारिक हसन, फिरदौस अंसारी, सलीम, फरमान, खालिद, दानिश्ता, कविता, शगुफ्ता अंसारी, शाहिद, राहत परवीन, शायदा अंसारी सहित अन्य सभासद शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें