फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राष्ट्रीय डिजाइन प्रतियोगिता में प्रथम रही अग्रिमा मांगलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेरठ। युवा आर्किटेक्ट अग्रिमा मांगलिक ने राष्ट्रीय स्तर की डिजाइन प्रतियोगिता शी डिजाइन्स में सस्टेनेबल डिजाइन श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर शहर और परिवार का नाम रोशन किया है। महिलाओं के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन वाडे एशिया डिजाइन हॉल मटेकिया एक्जीबिशन द्वारा किया गया।
विज्ञापन

अग्रिमा मांगलिक अहमदाबाद स्थित सीईपीटी यूनिवर्सिटी में आर्किटेक्चर की छात्रा हैं। प्रतियोगिता में उनके डिजाइन और अवधारणा को निर्णायकों ने विशेष रूप से सराहा। उनकी उपलब्धि रचनात्मक सोच, नवाचार तथा वास्तुकला के माध्यम से टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल भविष्य के निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
अग्रिमा का मानना है कि आधुनिक वास्तुकला केवल सुंदर इमारतों के निर्माण तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और बेहतर जीवनशैली को भी ध्यान में रखना चाहिए। उनकी यह सफलता युवा डिजाइनरों के लिए प्रेरणादायी मानी जा रही है। अग्रिमा मांगलिक की इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें