प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि गायब शिलापट को तुरंत विश्वविद्यालय गेट पर दोबारा लगाया जाए। पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व विधायक पुंडीर के नाम वाला शिलान्यास पत्थर फिर से स्थापित किया जाए। विश्वविद्यालय में एक सभागार और एक सड़क का नाम प्रो. रविंद्र पुंडीर के नाम पर किया जाए। साथ ही पूर्व विधायक की प्रतिमा लगाने की भी मांग की गई।
कुलपति ने दिया आश्वासन
कुलपति डॉ. के.के. सिंह ने कहा कि शिलापट शीघ्र लगाया जाएगा। सभागार और सड़क के नामकरण के संबंध में शासन स्तर पर बात करके आदेश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। एक महीने में शिलापट लगना चाहिए-व्यापार संघ
मोदीपुरम व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने कहा कि शिलापट एक महीने के भीतर लग जाना चाहिए। यदि जरूरत पड़ी तो प्रतिनिधिमंडल लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से भी मिलेगा।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य मुकेश गुर्जर, देवेंद्र चौहान, प्रधान राहुल खरे, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र अहलावत, महकार सैनी, कृष्णपाल सैनी, राहुल मोतला समेत कई लोग मौजूद रहे।