विश्व में चीन के बाद गेहूं उत्पादन में भारत का दूसरा नंबर है। गेहूं में औसतन 11-12 प्रतिशत प्रोटीन होता है, जो ठंडे मौसम वाले देशों में शीत एवं गर्म जलवायु वाले देशों में वसंत में उगाया जाता है। वसंतकालीन 120-130 दिनों में तैयार हो जाता है, जबकि शीतकालीन 240-300 दिन लेता है। गेहूं में थायमिन, नियासिन, विटामिन बी-6, रिबोफ्लेविन, पैंटोथेनिक एसिड, फोलेट तथा खनिज के रूप में मैगनीज और सेलेनियम प्रचुर मात्रा में होते हैं।
कई प्रजातियों को कराया जाता है क्रॉस
अच्छे किस्मों की प्रजातियों के पौधों को अधिक रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले पौधों से क्रॉस कराकर नई प्रजाति तैयार की गई। इसे अधिक प्रोटीन वाली तीसरी प्रजाति से क्रॉस कराया गया। इसी तरह कम दिन में तैयार होने, अधिक तापमान सहने वाले, खास विशेषता वाले पौधों से एक-एक कर क्रॉस कराने के बाद ये नई वैरायटी तैयार की जा रही हैं।
प्रो. पीके शर्मा
लैब और फार्म में फसल बोने के बाद एक साथ रिसर्च
प्रो. पीके शर्मा के मुताबिक चार जगहों पर काम चल रहा है। लैब और रिसर्च फार्म में फसल बोने के बाद शोध जारी है। इसके लिए भारतीय गेहूं एवं जौं अनुसंधान केंद्र, करनाल, पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, लुधियाना एवं भारतीय कृषि अनुसंधान नई दिल्ली के साथ अनुबंध किया है। रिसर्च और विकास में कम समय लगे, इसलिए मेरठ के साथ हिमाचल प्रदेश के कैलोन और दालन के मैदान पर इनको उगाया जा रहा है।
मई महीने में बुआई कर सितंबर में कटाई हो जाती है। फिर बीज को मेरठ लाकर नवंबर में बोया जाता है और अप्रैल में कटाई हो जाती है। एक साल में दो फसल उगाकर रिसर्च में लगने वाले समय को कम किया जा रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/