फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शोभित विवि और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच हुआ समझौता

विज्ञापन
मोदीपुरम- समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के दौरान शो​भित विवि के अ​धिकारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। ग्रेटर नोएडा में चल रहे ट्रेड शो में शोभित विवि ने उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का उद्देश्य प्रदेश में नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देना, युवा उद्यमियों को व्यवसाय प्रारंभ करने की क्षमता, कौशल विकास, वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराना है। इसके तहत एमएसएमई विभाग युवाओं को वित्तीय सहायता, अनुदान, ऋण सुविधा प्रदान करेगा।
विज्ञापन

बताया गया कि 300 से अधिक उद्योग एवं सेवा क्षेत्रों पर आधारित व्यवसाय मॉडल्स पर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। चयनित उद्यमियों को राज्य स्तरीय कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों, एमएसएमई कॉन्क्लेव्स में प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर शोभित विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. गणेश भारद्वाज और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के मिशन निदेशक द्वारा किए गए। कुलपति प्रो. डॉ. वीके त्यागी, प्रो. डॉ. अशोक कुमार, देवेंद्र नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें