फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कृषि विवि व मदर डेयरी के बीच समझौते पर हुए हस्ताक्षर

विज्ञापन
मोदीपुरम- कृ​षि विवि में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करते कुलपति व मदर डेयरी के अ​धिकारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और मदर डेयरी फ्रूटस एंड वेजिटेबल नोएडा के बीच बुधवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता कृषि, प्रसंस्करण तकनीक, मूल्य संवर्धन, प्रशिक्षण तथा उद्योग विवि सहयोग को नई दिशा प्रदान करेगा।
विज्ञापन


कुलपति डॉ. केके सिंह व मदर डेयरी के सीनियर मैनेजर भूपेंद्र सिंह ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। डॉ. केके सिंह ने कहा कि यह सहयोग विद्यार्थियों, शोधार्थियों, किसानों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। समझौता के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण एवं डेयरी तकनीक से संबंधित अत्याधुनिक तकनीकों का आदान-प्रदान, प्रशिक्षण कार्यक्रम, औद्योगिक भ्रमण, इंटर्नशिप, संयुक्त शोध कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मदर डेयरी विवि के साथ मिलकर अनुसंधान, गुणवत्ता सुधार एवं तकनीकी नवाचार के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह, डॉ. पंकज चतुर्वेदी, डॉ. कमल खिलाड़ी, डॉ. जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें