फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अग्निवीर सिपाही ने की पुलिसकर्मियों से अभद्रता, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने सेना पुलिस के किया हवाले, जांच कर रही टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सेना के अग्निवीर सिपाही ने नशे में उत्पात मचाया। पीआरवी पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की। दरोगा की वर्दी पर हाथ डाला। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस की वर्दी फाड़ने की भी धमकी देने की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में लिया, उसके बाद सेना पुलिस को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि अग्निवीर में सिपाही भर्ती हुए युवक ने नशे में हाईवे किनारे से अपनी कार को पीछे कर रहा था। तभी पीछे खड़ी कार से सिपाही की कार टकरा गई। पीड़ित कार चालक ने उसका विरोध किया तो सिपाही ने अभद्रता कर दी। पीड़ित ने प्रकरण की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। जानकारी के बाद नशे में धुत्त अग्निवीर सिपाही को पकड़ने लगे। तभी उसने पुलिस से खींचतान करते हुए बदसलूकी कर दी। थाना और डायल-112 के पांच पुलिसकर्मियों जिनमें दरोगा, हैड कांस्टेबल और सिपाही हैं, उन्होंने आरोपी अग्निवीर सिपाही को पकड़ने का प्रयास किया। अग्निवीर सिपाही ने दरोगा की वर्दी फाड़ दी। किसी तरह आरोपी अग्निवीर सिपाही को पुलिस थाने ले गई, जहां इंस्पेक्टर ने सेना पुलिस को बुलाया और प्रकरण बताया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि नशे में अग्निवीर का सिपाही था, जिसकी कार की टक्कर पीछे खड़ी दूसरी कार से हो गई। इसी बात पर सिपाही ने दूसरी कार चालक से बदसलूकी की। सेना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें