फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दौरे पर डीजी बोले, मेरठ के कैडेट्स में जोश हाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह कहा कि मेरठ के एनसीसी कैडेट्स मेहनती हैं। वह लगातार अच्छा कर रहे हैं। सोमवार को मेरठ दौरे पर आए सिंह ने कहा कि कैडेट्स के लिए अग्निवीर भर्ती काफी अहम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनसीसी के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ रहा है। हमें भी अनेक गतिविधियां आयोजित कराने के लिए प्रेरणा मिलती है। कैंट स्थित एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर में निरीक्षण करते वक्त डीजी ने कैडेट्स से परिचय प्राप्त किया। एनसीसी कमान अधिकारियों से करीब डेढ़ घंटे तक कांफ्रेंस कर प्रशिक्षण की सुविधाएं और स्तर का ब्योरा लिया। मेरठ में कार्यक्रम के बाद वे देहरादून के लिए रवाना हो गए। एनसीसी को बदलते नजरिए से देखते हुए डीजी गुरबीरपाल ने कहा कि कोरोनाकाल के बाद प्रशिक्षण की स्थिति को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। कैडेट्स को अब ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सिम्यूलेटर ट्रेनिंग से कैडेट्स हथियार की बेहतर जानकारी के साथ फ्लाइंग, रोइंग आदि गतिविधियों का ज्ञान ले रहे हैं।
कैडेट्स को किया सम्मानित
डीजी एनसीसी ने होनहार कैडेट का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कृत किया। 22 यूपी गर्ल्स बटालियन की कैडेट छाया क थल सेना कैंप में फील्ड क्राफ्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतीक चिह्न दिया। सीनियर अंडर ऑफिसर गगन को ड्रिल व सम्मान समारोह में अगुवाई करने के लिए सम्मानित किया। सीनियर गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर एएनओ सीमा और सेकंड ऑफिसर अतुल गौतम को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें