फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Recruitment: फर्जी आधार कार्ड और उम्र में गड़बडी पर अग्निवीर भर्ती से निकाले गए 124 अभ्यर्थी

Sun, 02 Oct 2022 11:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल ओवरएज अभ्यर्थियों की ओर से किए गए फर्जीवाड़े से सहारनपुर की तीनों तहसीलों के अन्य अभ्यर्थियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में चल रही अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी की कोशिश की। उम्र और आधार कार्ड में हेराफेरी पर 124 अभ्यर्थी बाहर निकाल दिए गए हैं। इससे पहले सहारनपुर सदर, देवबंद और रामपुर मनिहारन तहसील के 50 अभ्यर्थी निकाले गए थे। अब तक 174 अभ्यर्थी निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन


रविवार को सेना के अधिकारियों ने खेल पकड़ा है। दौड़ पूरी करने के बाद 124 अभ्यर्थी प्रमाणपत्रों की जांच में फंस गए। आवेदन और आधार कार्ड में उम्र 23 साल से कम दर्ज थी, जबकि मूल प्रमाणपत्रों में यह अभ्यर्थी ओवर एज हो चुके थे। फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे भर्ती होने की कोशिश कर रहे अभ्यर्थियों को सेना के अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए बाहर कर दिया।

फर्जीवाड़े से असली अभ्यर्थियों का नुकसान
ओवरएज अभ्यर्थियों की ओर से किए गए फर्जीवाड़े से सहारनपुर की तीनों तहसीलों के अन्य अभ्यर्थियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। अगर ओवरएज अभ्यर्थी दौड़ में शामिल नहीं होते तो इनकी जगह अन्य अभ्यर्थियों को मिलती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें