फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहों का बाजार, नमक पर बखेड़ा

Sat, 12 Nov 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नमक की कमी की अफवाह शहर में आग की तरह फैली। 250 से 300 रुपये प्रति किलो बिकने की अफवाह के बीच कहीं भीड़ ने दुकान लूटने की कोशिश की तो कहीं दुकान में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान नमक की बोरी और पैकेट भी लूट लिए। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को सड़क पर उतरना पड़ा। देर रात चीनी और अन्य खाद्य वस्तुओं के भी भाव बढ़ने की अफवाह से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

शाम छह बजे नमक खत्म होने की अफवाह फैलते ही केसरगंज मंडी में नमक लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंडी के आसपास की कॉलोनियों मकबरा डिग्गी, जली कोठी, मछेरान, पूर्वा महावीर, घंटाघर, कोटला आदि के लोग नमक खरीदने के लिए उमड़ पड़े। लोगों ने जरूरत से कहीं ज्यादा नमक की खरीदारी कर ली। देखते ही देखते यह अफवाह पूरे जिले में फैल गई। लोगों ने सदर मंडी, कोटला, शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में 400 रुपये प्रति किलो की दर से नमक बेचे जाने की अफवाह उड़ी। वहीं, रात आठ बजे तक देहात में 250 और अम्हेड़ा में 150 रुपये किलो के रेट से नमक की बिक्री होने की अफवाहें उड़ती रहीं।

सदर में पुलिस का लाठीचार्ज
उधर, सदर बाजार में दुकान बंद करने पर भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लिसाड़ीगेट के श्याम नगर और समर गार्डन में लोगों ने एक किलो के पैकेट और बोरे लूट लिए। अब्दुल्लापुर, कंकरखेड़ा और परतापुर से भी ऐसी सूचनाएं आईं।
विज्ञापन


पुलिस ने बंद कराईं दुकानें
खैर नगर पहुंची पुलिस ने लोगों को नमक ले जाते देखा तो इसका कारण पूछा। उन्होंने बताया कि नमक खत्म हो गया है। इसलिए लेकर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने लोगों के साथ दुकानदारों को फटकार लगाते हुए दुकानें बंद करा दीं।

किठौर में एक दर्जन दुकानों पर लूट
रात में लोगों ने किठौर के हापुड़ स्टैंड पर अनिल गर्ग की दुकान के बाहर से 450 कट्टा नमक लूट लिया। दुकानदार के विरोध पर भीड़ धमकाते हुए भाग गई। इसके अलावा एक दर्जन दुकानों के बाहर रखे नमक के कट्टे भीड़ जबरन उठा ले गई। इसे लेकर किठौर व्यापार संघ अध्यक्ष रमेशचंद्र गोयल, उपाध्यक्ष अनिल कुमार रस्तोगी और महामंत्री ने किठौर थाने में तहरीर दी है। व्यापारियों ने दुकानों की सुरक्षा को लेकर थाने में हंगामा भी किया।

चीनी को लेकर भी उड़ी अफवाह
रात करीब 10 बजे चीनी के भाव 200 रुपये प्रति किलो होने की अफवाह फैल गई। चीनी लेने के लिए लोग दुकानों पर पहुंचने शुरू हो गए। पूरे जिले में अफवाह फैली कि चीनी की बिक्री बंद कर दी गई। इसे लेकर भी लोग देर रात तक परेशान रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें