मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के उमरनगर में आग से झुलसे पति जुबेर की सोमवार को मौत हो गई। पत्नी निदा की रविवार को दिल्ली अस्पताल में मौत हो गई थी। शनिवार देर रात हुए दोनों में हुए विवाद में जुबेर ने खुद के साथ पत्नी निदा पर भी ज्चलनशील पदार्थ छिड़क दिया था। माचिस की छीना झपटी में आग लग गई थी। आग से दोनों झुलस गए थे।
कोतवाली क्षेत्र की पीर वाली गली निवासी निदा की शादी करीब तीन साल पूर्व उमरनगर निवासी जुबेर से हुई थी। दोनों के दो छोटे बच्चे हैं। आग से झुलसने के बाद दोनों को यहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि इस मामले में तहरीर नहीं आई है।