युवती की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी देहात ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर आरोपी को मीडिया के सामने पेश किया। एसपी देहात ने बताया कि युवती के आरोपी शादाब के साथ अवैध संबंध थे। युवती का रिश्ता उसके परिजनों ने दूसरी जगह कर दिया था। इसके बाद आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दी थी। इससे आहत होकर युवती ने आत्महत्या कर ली थी।
पढ़ें : तांत्रिक प्रेमी गिरफ्तार, इसलिए कर डाला था प्रेमिका का कत्ल
वहीं प्रेसवार्ता के दौरान युवती के परिजन पुलिस लाइन पहुंच गए। परिजन आरोपी को पुलिस से छीनकर पीटना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उसको गुपचुप तरीके से कोर्ट में भेजना चाहा। इतना हीं नहीं बल्कि परिजन पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गए। इस मामले को लेकर पुलिस लाइन में घंटों गहमागहमी का माहौल रहा।
इसके बाद एसपी देहात ने पीड़ित परिवार को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। आरोपी दूसरे समुदाय का है। जिसके चलते परिजनों में गुस्सा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/