फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आत्मदाह की कोशिश के बाद जागा प्रशासन, प्रीत विहार में हाईटगेज लगवाया

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..प्रीत विहार में लगे हाइट गेज के पिलर.......संवाद
विज्ञापन
Iमेरठ। प्रीत विहार कॉलोनी में व्यापारियों के विरोध के बीच नौचंदी पुलिस की मौजूदगी में हाईटगेज लगाया गया। नगर निगम की टीम बुधवार सुबह पहुंची और हाईटगेज लगाना शुरु कर दिया। व्यापारियों ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने शांत कर कमिश्नर के आदेशों का पालन कराने की बात कही। वहीं भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा से व्यापारियों ने फोन पर बात की। हाईटगेज लगाने का विरोध जताया। कमल दत्त शर्मा ने नट बोल्ट खुलने वाला हाईटगेज लगाने की बात कही जिसके बाद व्यापारी शांत हुए। I
विज्ञापन

Iप्रीत विहार कालोनी में शकुंतला और उनके बेटे विक्रम प्रजापति परिवार के साथ रहते हैं। पिछले साल तीन अगस्त को विक्रम की डेढ़ साल की भतीजी कनिष्का की कार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसके बाद से विक्रम लगातार नगर निगम को पत्र देकर हाईटगेज लगाने की मांग कर रहे थे। उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। कॉलोनी में भारी वाहनों की आवाजाही हो रही थी। मंगलवार को नगर निगम के खिलाफ और हाईटगेज लगाने के लिए पेट्रोल डालकर विक्रम और शकुंतला ने कमिश्नरी कार्यालय के गेट पर आत्मदाह की कोशिश की थी। सिविल लाइन पुलिस ने पेट्रोल की बोतल छीन ली थी। मां-बेटे को अपनी हिरासत में लेने के बाद शाम को उन्हें छोड़ दिया गया था। I
Iकमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद ने नगर निगम के अधिकारियों को हाईटगेज लगाने के आदेश दिए। बुधवार को नगर निगम की टीम प्रीत विहार कॉलोनी पहुंची और हाईटगेज लगाने के लिए सड़क के दोनों साइड गड्ढे खोद दिए। इसका व्यापारियों ने विरोध किया। हालांकि नौचंदी पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने शाम तक हाईटगेज लगा दिया। व्यापारियों ने डीएम को भी प्रार्थना पत्र दिया है। I
विज्ञापन


व्यापारियों ने कमिश्नर पर लगाया टिप्पणी करने का आरोप, जताई नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रीत विहार कॉलोनी में हाईटगेज लगाने के विरोध में बुधवार को व्यापारी कमिश्नर हषिकेश भास्कर यशोद से मिले। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कमिश्नर ने उन पर टिप्पणी की है। व्यापारियों ने भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा को फोन कर यह बताया। इस पर कमल दत्त शर्मा ने इस मामले में कमिश्नर से मिलकर वार्ता करने का आश्वासन दिया है। कमल दत्त शर्मा का कहना है कि व्यापारियों के आत्मसम्मान को ठेस नहीं पहुुंचने देंगे। कमिश्नर से मिलने वालों में पंकज गुप्ता, संजीव शर्मा, छवि रस्तोगी, अंबरीश शर्मा, नवनीत गुप्ता, जनक गर्ग और वैभव मित्तल आदि व्यापारी शामिल रहे।
आरोप निराधार: कमिश्नर
कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद ने कहा कि आरोप निराधार हैं। व्यापारी हाईटगेट के संबंध में बात करने आए थे। वे चाहते थे कि हाईटगेट न लगे, इसके लिए वह हमारा सम्मान कराने की बात कहकर मुद्दे को बदल रहे थे। हाईटगेट लगाना इसलिए जरूरी है ताकि बड़े वाहन न आएं और फिर से कोई हादसा न हो सके। जनहित में हाईटगेज लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें