फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: दुष्कर्म पीड़िता के बयान के बाद आरोपी को होगी जेल, हॉस्पिटल में कंपाउंडर ने किया था दुष्कर्म

Thu, 03 Jun 2021 11:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पुलिस ने मुकदमा छेड़छाड़ की धाराओं में दर्ज किया है, जबकि युवती दुष्कर्म होने का आरोप लगा रही थी।
 
विज्ञापन
13 साल की नाबालिग के साथ मध्यप्रदेश में बलात्कार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बीमार युवती से दुष्कर्म करने वाले कंपाउंडर को पुलिस ने 24 घंटे बाद भी जेल नहीं भेजा। पुलिस ने बताया है कि पीड़िता के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज होंगे। इसके बाद आरोपी को पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक युवती बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने मंगलवार को उसे हापुड़ रोड स्थित केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। आरोप कि हॉस्पिटल के कंपाउंडर ने युवती को नशे का इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म किया। 5 दिन बाद जब युवती हॉस्पिटल से घर पहुंची तो उसने परिजनों को आपबीती बताई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कंपाउंडर कासिम निवासी घोसीपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमा छेड़छाड़ की धाराओं में दर्ज किया है, जबकि युवती दुष्कर्म होने का आरोप लगा रही थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल ने बताया कि पीड़िता के कोर्ट में 164 के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा बढ़ाई जाएगी। वहीं एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी देखी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें